माकपा ने राहुल की टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई
माकपा के वरिष्ठ पोलित ब्यूरो सदस्य एस. रामचंद्रन पिल्लई ने आईएएनएस से कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता अगले वर्ष होने वाले चुनाव में वाम मोर्चा के शासन को 'बरकरार' रखेगी। माकपा राज्य में पिछले तीन दशकों से सत्ता में है।
उल्लेखनीय है कि एक दिन के दौरे पर कोलकाता पहुंचे राहुल ने वाम मोर्चा सरकार को चेतावनी दी तथा माकपा पर हमला करते हुए कहा, "माकपा का राज्य के गरीब, जनजातीय और हाशिए पर गए लोगों से कोई सरोकार नहीं रह गया है।"
पिल्लई ने कहा कि राहुल को इतिहास से सीखना चाहिए। उन्होंने कहा, "यह (राहुल की टिप्पणी) ख्याली पुलाव मात्र है। शुरू से ही पार्टी गरीबों के लिए लड़ रही है और मजदूरों का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए उनके हित में काम कर रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications