एमटीएस ने स्मार्ट फोन लांच किया
इंटरनेट प्रेमी युवा पेशेवरों को ध्यान में रखते हुए ये स्मार्ट फोन (आईवरी, बज और अलाइव) सामाजिक नेटवर्किं ग सुविधाओं और हाई स्पीड डाटा सर्विसिस से लैस हैं।
एसएसटीएल के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेवोलॉड रोजानोव ने कहा, "एमटीएस स्मार्टफोन अति प्रतिस्पद्र्धी और उपकरणों से पूरी तरह सुसज्जित हैं। ये फोन तीसरी पीढ़ी की क्षमताओं के साथ इस उद्योग में एक कीर्तिमान स्थापित करेंगे।"
तीनों स्मार्ट फोन में 'बज' सबसे सस्ता है। इसकी कीमत 4,999 रुपये है। इसमें फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल नेटवर्किं ग साइट के साथ ही क्यूडब्ल्यूईआरटीवाई कीबोर्ड तथा 4जीबी क्षमता की मेमोरी उपलब्ध है।
इसी तरह अलाइव की कीमत 6,000 रुपये तथा आईवरी की कीमत 13,500 रुपये है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications