राष्ट्रमंडल खेल : आयोजन स्थलों पर सुरक्षा तैयारियां 15 सितंबर से
राष्ट्रमंडल खेल सुरक्षा एवं तैयारी से जुड़े संयुक्त आयुक्त जे.के. शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "15 सितंबर के बाद सभी आयोजन स्थलों पर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था होगी। खेल गांव में सुरक्षा का काम जल्द ही संभाल लिया जाएगा। इसके लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की गई है।"
शर्मा ने बताया कि 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले इन खेलों के लिहाज से किसी प्रकार की धमकी नहीं मिली है लेकिन इसके बावजूद सुरक्षा में कोई कसर नहीं रहेगी।
बकौल शर्मा, "हमें किसी प्रकार की धमकी नहीं मिली है। लेकिन इससे हमारी तैयारियों पर असर नहीं पड़ेगा। 15 सितंबर के बाद आयोजन स्थलों को पूरी तरह पुलिस के हाथ में दे दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें विस्तृत जांच के लिए पूरी तरह सील कर दिया जाएगा।"
इस संबंध में हालांकि दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता राजन भगत ने कुछ और बात कही। भगत ने कहा, "हमने इस काम के लिए कोई तिथि निर्धारित नहीं की है लेकिन हम बहुत जल्द सुरक्षा का काम संभालने वाले हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications