चीन में 10 कुत्ते बने 'डॉक्टर'
इन कुत्तों ने आराम घरों और बच्चों के पुनर्वास केंद्रों में रहते हुए ऑटिज्म (तंत्रिका के विकास से जुड़ा एक प्रकार का विकार) से पीड़ित बच्चों को खुश रहने में काफी मदद की है।
'द एनिमल एशिया फाउंडेशन' (एएएफ) ने गुआंगडोंग प्रांत के शेनझेन शहर में छठी कुत्ता डॉक्टर प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसी दौरान इन कुत्तों का चयन 'डॉक्टरी उपाधि' के लिए किया गया।
समाचार पत्र 'चाइना डेली' बच्चों के पुनर्वास केंद्रों में भेजे जाने से पहले कुत्तों को कड़े परीक्षण और प्रशिक्षण से गुजरना होता है।
इस दौरान इन्हें आज्ञाकारी बनाने और उनके अंदर सामाजिक कौशल लाने के अलावा यह भी तय किया जाता है कि वे आक्रामक तो नहीं और साथ ही उनका स्वाभाव कैसा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications