सोनिया का पुनर्निर्वाचन लोकतंत्र के लिए खतरा : सुषमा
सुषमा ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "किसी सत्ताधारी पार्टी में जब वंशवाद लंबा चलता है तो उससे लोकतंत्र को खतरा पैदा हो जाता है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) वंशवाद का विरोध करती है, उनके आंतरिक चुनावों का नहीं।"
सुषमा ने कहा कि हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से उनके रिश्ते मधुर हैं लेकिन "मेरा स्पष्ट मत है कि कोई विदेशी देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता।"
उन्होंने कहा, "सोनिया गांधी से मेरा कोई निजी द्वेष नहीं है लेकिन मेरा मानना है कि विदेशी मूल का कोई व्यक्ति इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। इस संबंध में मेरी पहले भी यही राय थी और आज भी यही राय है। मैं विपक्ष की नेता हूं और मैं उनसे सत्ताधारी गठबंधन के नेता के नाते मिलता भी हूं।"
उल्लेखनीय है कि सोनिया गत शुक्रवार को लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। वह सबसे लंबे समय तक इस पद पर बने रहने वाली एकमात्र नेता हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications