दक्षिण कोरियाई नाविकों को रिहा करेगा उततर कोरिया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार एक महीना पहले जल सीमा का उल्लंघन करने के कारण कोरिया ने मछली पकड़ने वाली एक नाव और उसके चालक दल के सात सदस्यों को हिरासत में ले लिया था।
रिपोर्ट में बताया गया है कि उत्तर कोरिया के सरकारी मीडिया ने संप्रभुता के उल्लंघन को असहनीय बताया है, लेकिन देश के पूर्वी तट के विशेष आर्थिक क्षेत्र में नौकायन की गलती स्वीकार कर लिए जाने के बाद उत्तर कोरिया की सरकार ने दक्षिण कोरिया के सात और तीन चीनी नागरिकों को छोड़ने का फैसला किया है।
रिपोर्ट के अनुसार मानवीयता आधार पर सात लोगों को रिहा किया जा रहा है। गौरतलब है कि आठ अगस्त को मछली पकड़ने वाली एक नाव उत्तर कोरिया के जलीय सीमा को पार कर गई थी और उसे एक बंदरगाह पर रोक दिया गया था। इसके बाद से दक्षिण कोरिया लगातार नाव चालकों को रिहा करने के लिए कहता रहा है। दक्षिण कोरिया ने नाव चालक दल के छोड़े जाने की उत्तर कोरिया की घोषणा की पुष्टि की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications