Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पाकिस्तान में आत्मघाती विस्फोट, 9 छात्रों सहित 19 मरे (लीड -3)

अवैस सलीम

इस्लामाबाद, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के खबर-पख्तूनख्वा सूबे के लक्की मारवात कस्बे में सोमवार सुबह एक थाने को निशाना बनाकर किए गए आत्मघाती विस्फोट में नौ छात्रों सहित कम से कम 19 लोग मारे गए और 46 लोग घायल हो गए।

पाकिस्तान में पिछले एक सप्ताह के दौरान कई शहरों में विभिन्न हमलों में लगभग 130 लोग मारे जा चुके हैं। उधर, देश में आई भयंकर बाढ़ के कारण 1,600 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी है।

एक आत्मघाती हमलावर ने सोमवार सुबह विस्फोटकों से लदे वाहन को थाने की पिछली दीवार के पास ले जाकर उसमें विस्फोट कर दिया जिसमें नौ पुलिसकर्मी मारे गए। हादसे के समय पुलिस थाने में 45 से अधिक पुलिस अधिकारी मौजूद थे।

खबर पख्तूनख्वा के सूचना मंत्री इफ्तिखार हुसैन ने इस आत्मघाती हमले में 19 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हम आतंकवादियों को छुपने नहीं देंगे और उन्हें समाप्त किए जाने तक हमारा संर्घर्ष जारी रहेगा।"

इस आत्मघाती हमले में नौ छात्रों की मौत हुई जो स्कूल जा रहे थे। मरने वालों में पांच लड़के और चार लड़कियां शामिल हैं। स्कूल और एक सरकारी इमारत को भी नुकसान पहुंचा है।

गलु वली नाम के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मलबा हटाने के बाद ही नुकसान के बारे में कुछ कहा जा सकेगा।

जिले के समन्वयक अधिकारी एयाज मंडोखेल ने कहा कि इस हमले में 20 पुलिसकर्मियों सहित 46 लोग घायल हुए हैं। 30 घायलों को लक्की मारवात अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी 16 लोगों को इलाज के लिए पेशावर भेजा गया है।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने इस आत्मघाती हमले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

पाकिस्तान में आंतरिक मामलों के मंत्री रहमान मलिक ने खबर पख्तूनख्वा प्रांत के पुलिस महानिरीक्षक से इस मामले की रिपोर्ट मांगी है।

विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेर लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पाकिस्तान में पिछले सप्ताह लाहौर और क्वेटा में शिया समुदाय के जुलूस को निशाना बनाकर किए गए हमलों में 110 से अधिक लोग मारे गए थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+