मधुमक्खियों की कमी से प्रभावित होगा खाद्य उत्पादन : रिपोर्ट
एक शोध से पता चला है कि बीते दो दशक में कुछ पौधों की संख्या में 50 फीसदी तक कमी देखी गई है। इससे फसल की पैदावार में कमी आ सकती है।
समाचार पत्र 'द टेलीग्राफ' के मुताबिक इस संबंध में पहला शोध अमेरिका के कोलेराडो प्रांत में स्थित रॉकी पर्वत श्रृंखला में किया गया। इस शोध में जयवायु परिवर्तन और खाद्य उत्पादन में कमी की समस्या सामने आई है।
इस संबंध में ब्रिटेन को सबसे अधिक खतरा है क्योंकि यहां मधुमक्खियों और पॉलीनेटरों की संख्या में काफी तेजी से कमी आई है। ब्रिटेन में 20 वर्षो में मधुमक्खियों के आधे से अधिक ठिकाने गायब हो चुके हैं।
जलवायु परिवर्तन और वास के नुकसान के कारण ब्रिटेन के साथ-साथ दुनिया भर में तितलियों और कई अन्य प्रकार के कीड़ों की संख्या में भी काफी तेजी से कमी आई है। खाद्य उत्पादन पर इनकी कमी का भी विपरीत असर पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications