सतलुज के तटबंध में दरार, कई गांव जलमग्न

चण्डीगढ़, 6 सितम्बर (आईएएनएस)। पंजाब के रोपड़ जिले में लौदीपुर गांव के निकट सतलुज नदी के तटबंध में दरार के कारण आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है।

भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के एक अधिकारी ने बताया कि बांध का जलस्तर सामान्य बनाए रखने के लिए रविवार को और अधिक पानी छोड़ा गया। पानी छोड़े जाने के बाद रोपड़ जिले में कई एकड़ फसल बर्बाद हो गई है।

रोपड़ में एक अधिकारी ने बताया कि आनंदपुर साहिब उपमंडल के प्रभावित गावों के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

रोपड़ के उपायुक्त ए. एस. मिगलानी ने आईएएनएस को बताया, "बचाव कार्य चलाया जा रहा है । कुछ दिनों पहले तटबंध में आई दरार को पाटने के प्रयास जारी हैं। अधिकारी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं और हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।"

बाढ़ की वजह से लौदीपुर, बुर्ज, हरिवाल, माताउर, चांदपुर, मेंहदी कलां, कल्याणपुर, बधाल, निक्कूवाल और बालोवाल गांव सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं।

बीबीएमबी के संयुक्त निदेशक वी.पी.शर्मा ने बताया, "10 सितंबर तक बांध का जलस्तर 1,680 फुट बनाए रखने के लिए हम पानी छोड़ना जारी रखेंगे। रविवार को 12,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।"

गौरतलब है कि भाखड़ा बांध हिमाचल प्रदेश में पंजाब- हिमाचल प्रदेश सीमा पर स्थित है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+