रतलाम में कर्फ्यू में 2 घंटे की ढील
गौरतलब है कि शुक्रवार की रात को एक धार्मिक स्थल पर गोबर फेंकने की घटना ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया था। हालात बिगड़ते देख प्रशासन को दो थाना क्षेत्रों माणक चौक व स्टेशन रोड दो बत्ती के कई इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा था। कर्फ्यू सोमवार को भी जारी रहा।
रतलाम के पुलिस अधीक्षक मयंक जैन ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि कर्फ्यू में सुबह आठ से 10 बजे तक दो घंटे की ढील दी गई। इस अवधि मे हालात पूरी तरह नियंत्रण में रहे। शाम के समय भी कर्फ्यू में ढील दी जाएगी। कर्फ्यूग्रस्त इलाकों से लेकर पूरे शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है और पुलिस की गश्त जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications