बंधक पुलिसकर्मी रिहा कराए गए (लीड-1)
राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि लखीसराय जंगल से तीनों बंधक पुलिसकर्मियों को रिहा कराया गया है। इस सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।
गौरतलब है कि 29 अगस्त को लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में हुई पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के बाद चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया गया था। बंधक पुलिसकर्मियों में रूपेष कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय) तथा एहतषाम खान (मांडर, रांची) शामिल थे। इससे पहले नक्सलियों ने एक अन्य पुलिसकर्मी लुकस टेटे की नक्सलियों ने शुक्रवार को हत्या कर दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications