फिर फटा मेक्सिको की खाड़ी में स्थित एक तेल कुआं
वाशिंगटन। मेक्सिको की खाड़ी में स्थित तेल के कुओं से खतरा टल गया हो, ऐसा बिल्कुल नहीं है। हाल ही में फिर से एक बार खाड़ी में स्थित तेल का एक कु्आं फट गया। हालांकि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है। अमेरिकी तटरक्षकों ने बताया कि कुएं में धमाके के बाद आग लग गई लेकिन वहां कार्यरत सभी 13 कर्मचारियों को सुरक्षित बचा लिया गया।
जानकारी के मुताबिक सभी 13 कर्मचारियों ने तेल कुएं को छोड़ दिया था और समुद्र में तैर रहे थे। बाद में तटरक्षकों ने उन्हे बचा लिया। सभी कर्मचारियों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। गौरतलब है कि अ प्रैल में यहां हुए एक तेल कुएं में विस्फोट से 11 कर्मचारी मारे गए थे और समुद्र में काफी अधिक तेल फैल गया था।
तेल कुएं की मालिक मेरीनर एनर्जी ने आंरभ में कहा कि लुइसियाना तट से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित कुएं के पास समुद्र में तेल फैला है लेकिन तटरक्षकों के अनुसार पानी में तेल फैलने का प्रमाण नहीं मिला है। लुइसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने कहा कि जिस कुएं में विस्फोट हुआ है उसके आसपास के क्षेत्र में छह अन्य कुओं को बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications