अमेठी: राहुल की अदालत में जनता की सुनवाई

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "कांग्रेस महासचिव ने मुंशीगंज अतिथि गृह में शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए करीब 1,500 ग्रामीणों का दुख-दर्द सुना।"
सिंह के मुताबिक लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा एंव स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं से कांग्रेस महासचिव को अवगत कराया। राहुल ने एक-एक करके सबकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका हरसंभव समाधान करने का वायदा किया।
सिंह ने कहा कि समस्याएं सुनने के बाद राहुल ने ग्रामीणों से उनके गांव में चल रही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। ज्यादातर लोगों की तरफ से योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें की गईं। इससे पहले राहुल ने सुबह स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।
अपने अमेठी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार रात को राहुल एक महिला की हत्या के मामले में मुसाफिरखाना थाने पहुंचे और वहां के पुलिस अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश दिए।












Click it and Unblock the Notifications