हरियाणा के 'चांद' को ग्रहण लगाने फिर चली 'फिजा'

सिरसा। सुर्खियों से काफी पहले गायब हो चुकीं हरियाणा के पूर्व डिप्‍टी चीफ मिनिस्‍टर चंद्र मोहन ऊर्फ चांद मोहम्‍मद की दूसरी पत्‍नी फिजा मोहम्‍मद एक बार फिर अपने चांद के ग्रहण लगाने निकली हैं। अपने पारिवारिक विवाद को मीडिया के सामने लेकर खड़ी हुईं फिजा ने चंद्र मोहन की पहली पत्‍नी सीमा बिश्‍नोई को पैसों की लालची करार दिया है। साथ ही उन्‍होंने चंद्र मोहन के परिवार को चेतावनी भी दी।

गुरुवार को सोनीपत में पत्रकारों से बातचीत में उन्‍होंने कहा कि चंद्र मोहन की पत्नी ने खुद उन्हें कहा था, कि तुम मुझे चन्द्रमोहन की प्रापर्टी दे दो मैं चन्द्र मोहन को तलाक दे दूंगी। भजन लाल परिवार को चेताते हुए उन्‍होंने कहा कि जिसे अपनी जिंदगी से प्यार हो, उससे सावधान हो जाना चाहिए। उन्हें यह समझ लेना चाहिए कि महिला के कई रूप होते हैं।

चंद्र मोहन के परिवार पर बरसीं फिजा

अनुराधा से बनीं फिजा ने भजन परिवार पर जमकर हमले किए और साथ ही आरोप लगाया कि भजन परिवार उन्हें खत्म करने की कोशिशों में लगा है। उन पर पिछले महीने उन पर हमला कर एक झूठा मुकदमा बनाकर उन पर व चन्द्रमोहन पर बनाए गए मुकदमे का वापस लेने का दवाब बनाया जा रहा है। जिसे वे हरगिज वापस नहीं लेगी। प्यार में खोया अपना सबकुछ

अपनी मां की मौत के बाद लगभग टूट सी गई फिजा ने कहा कि जब से चन्द्रमोहन उनकी जिंदगी में आए है उनकी जिंदगी खराब हो गई। उनके कारण मेरे पिता की मृत्यु हुई, मेरी चिंता में पिछले महीने मां का स्वर्गवास हो गया और अभी तक मुझ पर लगातार हमले हो रहे हैं।

भजनलाल परिवार के इशारे पर पंजाब पुलिस उन्हें प्रताडि़त कर रही है। फिजा ने कहा कि उन्हें किसी राजनैतिक मंच की जरुरत नहीं है और ना ही किसी राजनैतिक दल में वो क्षमता है जो मेरी विचार धारा से जुड़ा हो। अपनी हर लड़ाई एवं गरीब महिलाओं की लड़ाई वे अपने दम पर लड़ेगी।

हम आपको बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले चंद्र मोहन ने अपना धर्म परिवर्तन कर फिजा से शादी की थी, लेकिन शादी के कुछ ही दिन बाद दोनों के बीच अनबन हुई और तब से वे अलग रह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+