अवैध खनन में लिप्त तमाम मंत्रियों का खुलासा करेंगे येदियुरप्पा

बेंगलुरू। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा कि पिछले 10 वर्षो से कई केंद्रीय और राज्य मंत्री लौह अयस्क के अवैध खनन में लिप्त रहे हैं और वह उनको बेनकाब करेंगे। येदियुरप्पा ने कहा कि यदि राज्य में पिछले 10 वर्षो के दौरान अवैध खनन की गहरी जांच हो तो कई केंद्रीय और राज्य के मंत्री बेनकाब होंगे। ऐसा किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "मैं उनमें से नहीं हूं जो निराधार आरोपों के खिलाफ चुप हो जाते हैं। यदि मैंने उनको बेनकाब नहीं किया तो मैं येदियुरप्पा नहीं।" कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि अपने दो वर्ष के कार्यकाल में खनन का कोई लाइसेंस नहीं जारी करने या उसका नवीकरण नहीं करने का मुख्यमंत्री झूठा दावा कर रहे हैं।

येदियुरप्पा ने इस आरोप का जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो वर्षो में उन्होंने खनन के केवल दो लाइसेंस जारी किए हैं और केंद्र सरकार की सिफारिश पर कई का नवीकरण किया है। येदियुरप्पा ने कहा कि केंद्र सरकार की सिफारिश के बाद उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचता है।

कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि येदियुरप्पा ने खनन के 15 पट्टे मंजूर किए हैं और नौ कंपनियों को करीब 1,000 एकड़ में खनन की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश की है। दक्षिण भारत में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री अवैध खनन को लेकर भारी दबाव में हैं क्योंकि उनके दो मंत्री भी खान मालिक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+