नक्सलियों की ओर से सरकार को दी गई तीसरी डेडलाइन भी समाप्त

नक्सलियों ने गुरुवार की शाम दावा किया था कि उन्होने अपनी मांग का कोई जवाब ना मिलने कारण बंधक सब इंस्पेक्टर अभय प्रसाद यादव की हत्या कर दी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तक अपनी मांग ना माने जाने पर नक्लियों ने सरकार को और बंधकों की भी हत्या करने की चेतावनी दी है।
सुरक्षा बलों ने बिहार के लखीसराय, जमुई और मुंगेर तक फैली पहाड़ी श्रृंखला की कड़ी घेराबंदी की है। राज्य पुलिस मुख्यालय के अनुसार सुरक्षा बलों ने जिस पहाड़ी श्रृंखला की घेराबंदी की है, उसी में नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों के होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लखीसराय के कजरा क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। नक्सलियों का दावा है कि अब भी तीन पुलिस कर्मी उनके कब्जे में हैं।












Click it and Unblock the Notifications