समुद्र से निकली 'सबसे पुरानी' बीयर

समुद्र से निकली 'सबसे पुरानी' बीयर

गोताख़ोरों के एक दल का कहना है कि उन्हें फ़िनलैंड के समुद्र तट के पास एक जहाज़ का मलबा मिला है जिसमें दुनिया की सबसे पुरानी बीयर मिली है. माना जा रहा है कि बीयर की ये बोतलें लगभग 200 साल पुरानी हो सकती हैं.

बीयर की ये बोतलें तब मिली है जब गोताख़ोर जहा़ज़ के मलबे से शैम्पेन की वो बोतलें निकालने गए थे जिन्हें दुनिया की सबसे पुरानी शैम्पेन माना जा सकता है.

बीबीसी संवाददाता ग्रांट फ़ेरेट का कहना है कि बीयर की इन बोतलों का पता अनजाने में ही चल गया.

जुलाई में स्वीडन और फ़िनलैंड के गोताख़ोरों ने शैम्पेन की उन दर्जनों बोतलों के बारे में दुनिया को बताया था जिनके बारे में माना जा रहा था कि वे 18वीं शताब्दी की शुरुआत की हो सकती हैं.

बॉल्टिक महासागर की सतह के 50 मीटर नीचे के ठंढ़े और काले गहरे समुद्र ने इन बोतलों के सुरक्षित रखने का उचित वातावरण प्रदान किया.

पिछले कुछ दिनों में इन बोतलों को समुद्र तट से निकालकर ऊपरी सतह पर लाने की प्रक्रिया के दौरान इन बोतलों में से एक ज़रा टूट गई.

और तब पता चला कि बोतल में शैम्पेन नहीं बल्कि बीयर है. गोताख़ोरों के दल का कहना है कि बीयर गहरें रंग की है, उसमें झाग भी है और उसका स्वाद भी बढ़िया है.

माना जा रहा है कि समुद्र तल में दबे जहाज़ के मलबे से निकली शैम्पेन की बोतलों की क़ीमत हज़ारों डॉलर तक हो सकती है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+