देश में 58000 करोड़ रुपये का खाद्यान्न सड़ जाता है : गडकरी
रायपुर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी के खराब शासन के कारण देश में प्रति वर्ष 58,000 करोड़ रुपये का खाद्यान्न सड़ रहा है।
गडकरी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "कांग्रेस के शासन में गरीब जनता और गरीब होती जा रही है तथा संपन्न व्यक्ति और संपन्न होते जा रहे हैं। क्योंकि इसने गलत आर्थिक नीतियों और खराब शासन को अपनाया है।"
गडकरी ने गृह मंत्री पी.चिदंबरम पर भी उनके 'भगवा आतंकवाद' के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा, "अपराधी, अपराधी होता है और आतंकी आतंकी, आतंकवाद का कोई रंग नहीं होता। भगवा रंग हमेशा बलिदान का रंग रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications