नवी मुंबई हवाईअड्डे मामले में हस्तक्षेप करेंगे प्रधानमंत्री

एक सरकारी प्रवक्ता ने यहां बताया कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रधानमंत्री से सुबह नई दिल्ली में मुलाकात की।

मनमोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार मुंबई को एक अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में विकसित करने के प्रति बचनबद्ध है और विकास के रास्ते आने वाली वास्तविक समस्याओं को हल करने की कोशिश की जाएगी।

मुख्यमंत्री चव्हाण ने बाद में संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि मुंबई देश के लिए अति महत्वपूर्ण है और नया हवाईअड्डा एक आवश्यकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वह जल्द ही पर्यावरण एवं वन विभाग तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों की एक बैठक बुलाएंगे।

चव्हाण ने कहा कि मुंबई का छत्रपति शिवाजी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा फिलहाल 2.60 करोड़ यात्रियों को प्रति वर्ष अपनी सेवाएं दे रहा है। वर्ष 2015 तक यात्रियों की संख्या 4.50 करोड़ तथा 2031 तक 11.90 करोड़ तक बढ़ जाएगी।

ज्ञात हो कि पर्यावरण एवं वन मंत्रालय ने कई कारणों से नवी मुंबई में हवाईअड्डे के प्रस्ताव पर आपत्ति खड़ी की है।

चव्हाण के अलावा प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मानिकराव ठाकरे, राजस्व मंत्री नारायण राणे, वन मंत्री पतंगराव कदम और कांग्रेस की मुंबई इकाई के अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+