कनाडा के प्रतिनिधिमंडल का भारत दौरा शनिवार से
इस दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्य तेजी से विकास की राह पर अग्रसर अर्थव्यवस्था को समझने के लिए मंत्रियों, अधिकारियों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे।
कनाडा उच्चायोग की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि विदेश मामलों एवं अंतर्राष्ट्रीय व्यापार से संबद्ध कनाडा की सीनेट की स्थायी समिति का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद का दौरा करेगा।
दौरे की पूर्व संध्या पर समिति के अध्यक्ष सीनेटर रेनेल एंड्रयूचुक ने कहा, "भारत एक वैश्विक महाशक्ति के रूप में तेजी से उभर रहा है। कनाडा और भारत अपने प्रजातांत्रिक मूल्यों, सांस्कृतिक विविधता की साझेदारी करते रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "भारतीय प्रधानंमत्री मनमोहन सिंह के जून 2010 में कनाडा दौरे और कनाडाई प्रधानमंत्री स्टेफन हार्पर के वर्ष 2009 में भारत की यात्रा से दोनों के बीच आपसी संबंधों में मजबूती आई है। हमें प्रतिनिधिमंडल के भारत यात्रा के दौरान कई नीति निर्माताओं और उद्योगपतियों से मुलाकात की उम्मीद है।"
दिल्ली दौरे के सयम प्रतिनिधिमंडल के सदस्य विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा, मानव संसाधन विकास मंत्री कपिल सिब्बल, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री कमल नाथ और बिजली मंत्री सुशील कुमार शिंदे से मिलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications