गिलानी ने क्वेटा विस्फोट की निंदा की
इस्लामाबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी ने शुक्रवार को क्वेटा शहर में हुए आत्मघाती हमले की कड़ी निंदा की। इस हमले में अब तक 54 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गिलानी ने हमले की तुरंत जांच का आदेश दिया है। क्वेटा दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान की राजधानी है।
बम विस्फोट करने वाले ने फिलीस्तीनी लोगों के समर्थन में निकाली गई रैली में हजारों लोगों के बीच घुसकर खुद को उड़ा लिया। वह 15 किलो विस्फोटक लिए हुए था।
हमला मीजन चौक के निकट दोपहर बाद तीन बजे के आसपास किया गया। शिया समुदाय द्वारा आयोजित इस रैली में लगभग 2,500 लोग शामिल थे।
यह हमला लाहौर में हुए हमलों के दो दिन बाद किया गया, जिसमें दर्जनों लोग मारे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications