सोनिया लगातार चौथी बार कांग्रेस अध्यक्ष बनीं (लीड-1)

अध्यक्ष चुने जाने के बाद यहां आयोजित एक समारोह में गांधी ने कहा, "मुझे समर्थन देने के लिए मैं देशभर के कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करती हूं। कांग्रेस अध्यक्ष का पद काफी जिम्मेदारियों से पूर्ण है।"

समारोह में गांधी को चौथी बार अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद थे। गांधी ने 1998 में पहली बार पार्टी अध्यक्ष का पद संभाला था।

उसके बाद लगातार अध्यक्ष बनने के कारण उन्होंने देश की सबसे पुरानी पार्टी की सबसे लंबे समय तक अध्यक्ष रहने का कीतिर्मान स्थापित कर लिया है।

गांधी ने कहा, "मैं महसूस करती हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष का पद राष्ट्र के प्रति एक बड़ी जिम्मेदारी का पद है।"

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भारतीय समाज के हर वर्ग की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करती है। गांधी ने कहा, "चाहे हम सत्ता में रहे या सत्ता के बाहर, हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+