बिहार : नीतीश की बैठक जारी, टेटे का शव लखीसराय पहुंचा (लीड-4)

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अभी भी तीन पुलिसकर्मी नक्सलियों की गिरफ्त में हैं। इस मसले को लेकर मुख्यमंत्री राज्य के गृह सचिव, पुलिस महानिदेशक समेत केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के अधिकारियों के अलावा राज्य के कई वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। दोपहर में शुरू हुई यह बैठक अब भी चल रही है।

इस बीच मुख्यमंत्री आवास 1, अणे मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री आवास तक आने-जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है।

इस बीच सुरक्षाबलों ने लखीसराय, जमुई और मुंगेर तक फैली पहाड़ी श्रृंखला की घेराबंदी कर बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों की तलाश का अभियान तेज कर दिया है।

नक्सलियों द्वारा बिहार सैन्य बल के जवान लुकस टेटे का शव जंगल से लखीसराय थाना लाया गया जहां थाना परिसर में पुलिसकर्मियों द्वारा गार्ड ऑफ आनर दिया गया। टेटे के परिजनों को भी लखीसराय ले जाया गया।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने पुष्टि की कि यह शव बिहार सैन्य बल-10 के हवलदार टेटे का है। टेटे झारखंड के सिमडेगा के कोलेबीरा क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी और तीन पुत्रियां हैं।

पुलिस के अनुसार शव के पास नक्सलियों का लिखा एक पर्चा भी मिला है जिसमें कहा गया है कि यह शव बंधक बनाये गये एक हवलदार का है, अगर सरकार ने उनके आठ साथियों को रिहा नहीं किया तो अन्य तीनों बंधकों को भी मार दिया जाएगा। निवेदक में भाकपा माओवादी लिखा हुआ है। पुलिस के अनुसार यह हत्या सीने में गोली मारकर की गई है।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक टेटे के शव को लखीसराय से पटना लाया जाएगा। रविवार को नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए टेटे का शव शुक्रवार सुबह चानन थाना क्षेत्र के सिमरताली जंगल से बरामद किया गया।

बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों के बदले अपने आठ साथियों की रिहाई की मांग करने वाले नक्सलियों की ओर से दी गई समय-सीमा शुक्रवार सुबह 10 बजे समाप्त हो गयी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर शनिवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।

मुख्यमंत्री सचिवालय के एक अधिकारी के मुताबिक सचिवालय कक्ष में शनिवार शाम चार बजे मुख्यमंत्री ने सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इसमें नक्सलियों द्वारा बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों के मामले पर अन्य दलों से परामर्श किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों के सामने दावा किया था कि बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों में से एक सहायक पुलिस निरीक्षक एवं मानिकपुरा थाने के प्रभारी अभय कुमार यादव की जन अदालत में हत्या कर दी गई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+