पूर्व मेजर को पीटकर मार डाला
पुलिस के अनुसार एक नजदीकी नल से पानी लेने को लेकर उठे विवाद में 52 साल के जयंत सरकार ने महिला को थप्पड़ मार दिया। महिला से किए गए दुर्व्यवहार की वजह से भड़के स्थानीय लोगों ने मेजर को लोहे की छड़ों और डंडों से पीटना शुरू कर दिया।
पुलिस ने बताया कि भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सरकार कारगिल युद्ध में शामिल रहे हैं। गंभीर रूप से घायल सरकार ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दक्षिणी 24 परगना के अपर पुलिस अधीक्षक (औद्योगिक) सुनील कुमार चौधरी ने कहा, "हमें जानकारी मिली है कि भीड़ ने पीट-पीटकर सरकार को मार डाला। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।"
चौधरी ने कहा, "सरकार की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। वह अक्सर अपने परिजनों से दुर्व्यवहार कर बैठते थे।"
सरकार के परिजनों को कहना है कि वह अवसाद से ग्रसित होने के कारण उन्हें घर से बाहर नहीं जाने देते थे।
सरकार की बहन ने बताया, "वह शुक्रवार सुबह बिना बताये घर से बाहर चले गए थे और बाद में जानकारी मिली की उनको पीट-पीटकर मार डाला गया।"
चौधरी ने कहा, "स्थानीय लोग सरकार के दिमागी हालत से परिचित नहीं थे और उन पर हमला बोल दिया। हमने इस मामले में छानबीन शुरू कर दी है, लेकिन अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications