भारत एक अशांत क्षेत्र में है : एंटनी

नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए रक्षा मंत्री ए.के.एंटनी ने शुक्रवार को कहा कि भारत एक अशांत क्षेत्र में है और अपनी सुरक्षा के सम्मुख गंभीर चुनौतियों के बाद भी हमें संतुलन और संयम बनाए रखना है।

दक्षिण कोरियाई रक्षा मंत्री किम ते यंग के साथ सियोल में आयोजित एक बैठक में उन्होंने कहा, "हम एक अशांत क्षेत्र में रहते हैं। कुछ लोग इसे अस्थिर क्षेत्र कहते हैं। हमें अपनी सुरक्षा को गंभीर चुनौती होने के बाद भी संतुलन और संयम बनाए रखना है।"

रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में एंटनी के हवाले से कहा गया, "हमारा इरादा अपने सभी पड़ोसियों के साथ मित्रवत और सहयोगात्मक रिश्ता बनाने का है ताकि हम अपनी विकास संबंधी प्रमुख जरूरतों पर ध्यान केंद्रित कर सकें।"

एंटनी ने कहा कि भारत खुद को पूर्वी एशिया के एक अभिन्न हिस्से के रूप में देखता है। ईस्ट एशिया समिट के एक संस्थापक सदस्य के रूप में भारत इस क्षेत्र में उभरते हुए खुले व समग्र ढांचे की ओर उम्मीद की नजरे लगाए हुए है।

एंटनी ने कहा, "यही कारण है कि हमने आसियान के विदेश मंत्रियों के उस निर्णय का स्वागत किया है, जिसमें ईस्ट एशिया समिट में अमेरिका और रूस को सदस्य रूप में शामिल करने की बात की गई है। हमें दुनिया के इस हिस्से में उभर रहे ढांचे में दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर काम करने का इंतजार है।"

एंटनी ने कहा कि भारत और दक्षिण कोरिया क्षेत्र में शांति बनाए रखने और संपर्क के समुद्री रास्तों की सुरक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर एक ही धारणा रखते हैं। उन्होंने कहा कि समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित कराने को लेकर नियिमित आदान-प्रदान दोनों देशों के लिए महत्वपूर्ण है, खासतौर से महत्वपूर्ण ऊर्जा आपूर्ति सुनिश्चित कराना जो कि हिंद महासागर से होकर गुजरती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+