दिल्ली में डेंगू के 74 नए मामले
दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से रोजाना औसतन डेंगू के 60 नए मामले सामने आ रहे हैं, जो सितंबर के पहले सप्ताह में ही बढ़कर 1,155 के आकड़े को भी पार गया है।
अक्टूबर और नवम्बर के महीनों में वैसे भी संक्रामक बीमारियों का असर सामान्य तौर पर बढ़ जाता है। यह दिल्ली प्रशासन के लिए खतरे की घ्ांटी है।
इस साल डेंगू के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इस साल ऐसा लग रहा है कि राजधानी में मच्छरजनित बीमारी के मामले वर्ष 2006 के आकड़ों को पार कर जाएंगे। उस दौरान शहर में डेंगू के 3,366 मामले आए थे और इसकी चपेट में आने से 36 लोगों की मौत हुई थी।
इस साल दिल्ली नगर निगम इलाके से डेंगू के 993 मामले सामने आए, जबकि नई दिल्ल नगरपालिका परिषद इलाके से करीब 122 मामले सामने आए हैं। शहर के बाहर से 21 माामले आए हैं।
उधर, दिल्ली के दक्षिणी इलाके से डेंगू के अधिकतम 190 मामलों की जानकारी मिली है। मध्य दिल्ली से 168 और सिविल लाइन इलाके से 132 मामले सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications