'ग्राउंड जीरो' के करीब इस्लामिक सेंटर नहीं चाहते न्यूयार्कवासी
न्यूयार्कवासी चाहते हैं कि प्रस्तावित मुस्लिम सामुदायिक केंद्र और एक मस्जिद को 'ग्राउंड जीरो' से दूर बनाया जाए।
'ग्राउंड जीरो' के पास एक 13 मंजिली इमारत खड़ी की जानी है, जिसके माध्यम से आयोजक नरमपंथी इस्लाम और उसके अंतर्गत आपसी बातचीत की विचारधारा को बढ़ावा देना चाहते हैं। इसे लेकर हालांकि स्थानीय लोगों में गुस्सा है।
समाचार पत्र 'टाइम्स' के मुताबिक 9/11 की घटना को नौ वर्ष बीत चुके हैं लेकिन अमेरिका के इस सबसे बड़े और सबसे महानगरीय प्रवृत्ति वाले शहर के लोग अब भी मुसलमानों के साथ सामान्य रिश्तों के लिए तैयार नहीं दिख रहे हैं। इस शहर के लोग मुसलमानों के साथ अपने रिश्तों को लेकर काफी चिंतित रहते हैं।
इस संबंध में कराए गए एक सर्वेक्षण से पता चला है कि हर पांचवां न्यूयार्कवासी मुसलमानों के साथ अपनी दुश्मनी की बात स्वीकार करता है।
30 फीसदी का कहना है कि वह दूसरे अमेरिकियों की तरह यह मानते हैं कि मुसलमानों के प्रति आतंकवादियों के मन में सुहानुभूति है। 60 फीसदी लोगों का मानना है कि मुसलमानों के प्रति उनके मन में नकारात्मक भावना के पीछे मुख्य रूप से 9/11 की घटना जिम्मेदार है।
इस आधार पर लगभग 50 फीसदी लोगों ने ग्राउंड जीरो पर किसी मुस्लिम सामुदायिक भवन के निर्माण का विरोध किया है। हालांकि अधिकांश न्यूयार्कवासियों का यही मानना है कि आयोजकों को इस निर्माण का पूरा अधिकार है। 35 फीसदी लोगों ने इस निर्माण का समर्थन किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications