स्वामीनाथन को कनाडाई सम्मान
एडमोनटन स्थित विश्वविद्यालय का कहना है कि दुनियाभर में विख्यात 85 वर्षीय भारतीय कृषि वैज्ञानिक स्वामीनाथन को सात अक्टूबर को यह मानद उपाधि दी जाएगी। इस विश्वविद्यालय का भारत के साथ मजबूत संबंध रहा है।
स्वामीनाथन सम्मान समारोह के दिन ही दीर्घकालिक कृषि पर वार्षिक बेंटले व्याख्यान देंगे और 'लेस्टर पीयरसन मेमोरियल' व्याख्यान भी देंगे।
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा 'आर्थिक पारिस्थितिकी पिता' कहे जाने वाले स्वामीनाथन विश्वविद्यालय में 'जलवायु परिवर्तन के दौर में खाद्य सुरक्षा' विषय पर बोलेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications