मरम्मत के लिए बंद हुआ श्रीनगर हवाईअड्डा

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सभी व्यवसायिक उड़ानें हवाईपट्टी की मरम्मत होने तक परिसंचलन के लिए यहां से 125 किलोमीटर की दूरी पर स्थित भारतीय वायु सेना के अवंतिपुर एयर बेस का इस्तेमाल कर सकेंगी।

इससे पहले जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रक्षा मंत्रालय से कहा था कि हवाईअड्डे के बंद होने से लोगों को घाटी आने-जाने में परेशानी होगी जबकि 11 सितंबर को ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आ रहा है।

इस पर श्रीनगर हवाईअड्डे के प्रबंधन का काम देखने वाले भारतीय वायु सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना था कि क्षेत्र में सर्दियों की शुरुआत और तापमान और गिरने से पहले हवाईपट्टी की मरम्मत बहुत जरूरी है।

जो यात्री कश्मीर घाटी से होकर यात्रा करना चाहते हैं उन्हें सलाह दी गई है कि वे उड़ान सेवा के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले ही श्रीनगर हवाईअड्डे पर पहुंच जाएं।

यहां हवाईअड्डे पर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि श्रीनगर हवाईअड्डे पर यात्रियों की सुरक्षा जांच के बाद उन्हें बंद दरवाजों वाली बसों से अवंतिपुर एयर बेस ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से किसी भी यात्री को निजी वाहन से एयर बेस पहुंचने और बस से उतरने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

प्रत्येक निजी विमान सेवा को प्रतिदिन श्रीनगर से एक उड़ान भरने और एक ही विमान वहां उतारने की इजाजत रहेगी।

इस बीच एयर इंडिया ने ईद के त्योहार के आस-पास अपनी उड़ान सेवाएं देना तय किया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+