शेयर बाजारों में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 17 अंक नीचे (राउंडअप)
मुंबई, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबार के दौरान हल्की गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 16.88 और निफ्टी 6.75 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 16.88 अंकों (0.09 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 18,221.43 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 18,316.32 के ऊपरी और 18,206.50 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 6.75 अंकों (0.12 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,479.40 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,510.40 के ऊपरी और 5,473.65 के निचले स्तर पर पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 75.21 अंकों (0.97 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 7,859.11 पर बंद हुआ। स्मॉलकैप सूचकांक 92.02 अंकों (0.94 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 9,912.64 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, वाहन और हेल्थकेयर सेक्टर के सूचकांक में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई। रियल्टी सेक्टर के सूचकांक में 1.25 प्रतिशत, वाहन सेक्टर के सूचकांक में 0.90 प्रतिशत और हेल्थकेयर सेक्टर के सूचकांक में 0.58 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार के दौरान धातु, तेल एवं गैस और पूंजीगत वस्तुओं के सेक्टर के सूचकांक में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई। धातु सेक्टर के सूचकांक में 1.09 प्रतिशत, तेल एवं गैस के सेक्टर सूचकांक में 0.55 प्रतिशत और पूंजीगत वस्तुओं के सेक्टर सूचकांक में 0.01 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें हीरो होंडा (2.14 प्रतिशत), भारती एयरटेल (1.60 प्रतिशत), रिलायंस इंफ्रा (1.60 प्रतिशत), ओएनजीसी (1.17 प्रतिशत) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (1.12 प्रतिशत) शामिल है।
कारोबार के दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयर मूल्य में सर्वाधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें जिंदल स्टील (-2.10 प्रतिशत), जयप्रकाश एसोसिएट्स (-1.53 प्रतिशत), हिंडाल्को इंड्स (-1.47 प्रतिशत), स्टरलाइट इंड्स (-1.28 प्रतिशत) और आरआईएल (-1.23 प्रतिशत) शामिल हैं।
बीएसई में कारोबार का रुख सकारात्मक रहा और 1661 कंपनियों के शेयर मूल्य में वृद्धि हुई, 1246 कंपनियों के शेयर मूल्य में गिरावट हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications