त्रिपुरा में आईएसआई एजेंट गिरफ्तार

एक पुलिस प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि बीएसफ के जवानों ने गुरुवार रात में अगरतला के बाहरी इलाके में 22 साल के आईएसआई एजेंट नईम अहमद ममून को उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह सीमा पार करके बांग्लादेश की तरफ निकलने की कोशिश कर रहा था।

त्रिपुरा में अभी तक गिरफ्तार ममून दूसरा आईएसआई एजेंट है। पुलिस के अनुसार बांग्लादेश के रास्ते आईएसआई एजेंट भारत में घुसते हैं और पूर्वोत्तर के अन्य राज्यों में घूमते हैं।

बीएसएफ गश्ती दल के जवानों ने ममून के पास से पाकिस्तानी मुद्रा, पाकिस्तान और बांग्लादेश के बैंकों के पास-बुक, फर्जी पहचान पत्र, फोटो और रेलगाड़ी के टिकट बरामद किए हैं। ममून बांग्लादेश की राजधानी ढाका के समीप एक बस्ती गोपालगंज का रहने वाला है। उसे त्रिपुरा पुलिस को सौंप दिया गया है।

पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बताया, "प्रारंभिक छानबीन में उसने खुलासा किया है कि वह दो महीने पहले पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रास्ते भारत की सीमा में दाखिल हुआ था। वह पश्चिम बंगाल से पूर्वोत्तर के विभिन्न राज्यों में गया। ममून बांग्लादेश लौटने के लिए त्रिपुरा आया हुआ था।"

अधिकारी ने बताया, "ममून जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग में भी ठहरा था। उसके प्रतिबंधित गुटों से संबंध होने की आशंका है।"

ममून को शुक्रवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां उसे 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+