पाकिस्तान में दो विस्फोट, पुलिसकर्मी समेत 3 मरे (लीड-3)
पेशावर, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर इलाके में एक मस्जिद में हुए शक्तिशाली विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और पेशावर शहर में शुक्रवार को पुलिस की एक वन के निकट हुए बम विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब खबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मरदान इलाके में अल्पसंख्यक अहमदी समुदाय के लोग इबादत कर रहे थे। विस्फोट में छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय समाचार पत्र 'डॉन' के मुताबिक पेशावर के बाहरी इलाके में स्थित अचिनि बाला क्षेत्र में रिंग रोड पर हुए बम विस्फोट में पुलिस वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी। यह बम विस्फोट रिमोट कंट्रोल की मदद से किया गया था।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उल्लेखनीय है कि लाहौर में बुधवार को हुए विस्फोटों में कम से कम 35 लोग मारे गए थे और 200 से ज्यादा घायल हो गए थे। पहला विस्फोट लाहौर के लोवर मॉल इलाके में कर्बला गामे शाह के निकट हुआ जबकि दूसरा और तीसरा विस्फोट भट्टी चौक के निकट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications