मुंबई के एसीपी के बेटे-बहू ने खुदकुशी की
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त रामराव पवार ने पत्रकारों को बताया, "28 वर्षीय अभिजीत कुराने और उसकी 21 वर्षीया पत्नी अश्विनि की खून से लथपथ लाश उनके शयन कक्ष से शुक्रवार सुबह बरामद की गई।" यह घटना मुंबई के पश्चिमी इलाके मलाड की है।
मलाड पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या करने वाले सहायक पुलिस आयुक्त (विशेष शाखा) मधुकर कुराने के बेटे और बहू थे।
अधिकारी ने बताया कि दोनों ने अपने पिता की सर्विस रिवाल्वर से रात में खुद को गोलीमार ली। उनकी लाशें शुक्रवार सुबह बरामद की गईं।
पुलिस ने उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं और मामले की छानबीन शुरू हो गई है।
अधिकारी ने हालांकि यह पुष्टि नहीं की कि घटना के वक्त कुराने घर पर मौजूद थे या नहीं और उनकी सर्विस रिवाल्वर उनके बेटे और बहू के हाथ कैसे लगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications