बच्चों ने की नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को छोड़ने की अपील

नक्सल प्रभावित मुंगेर जिला मुख्यालय स्थित मेट्रो एकेडमी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को नक्सलियों से पुलिसकर्मियों को मुक्त कराने के लिए ईसा मसीह की मूर्ति के समक्ष सर्वधर्म प्रार्थना आयोजित की तथा मोमबत्तियां जलाईं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के तीन सौ से अधिक छात्र शामिल हुए।

तीसरी कक्षा की छात्रा रूपम ने नक्सलियों से अपील करते हुए कहा, "नक्सली अंकल आखिर पुलिस अंकल को मारकर तुम लोगों को क्या मिल जाएगा। हमारे जैसे उनके भी बच्चे हैं। उन बच्चों को तो देखो।"

आठवीं कक्षा की छात्रा आत्या खान ने कहा, "नक्सली अंकल सभी पुलिस अंकल को छोड़ दो। इन पुलिस अंकल ने किसी का क्या बिगाड़ा है।"

निखिल अग्रवाल ने नक्सलियों से अपनी अपील में कहा कि प्लीज, प्लीज, प्लीज नक्सली अंकल, पुलिस अंकल को मुक्त कर दो।

विद्यालय की सिस्टर सबिता ने कहा कि शायद भगवान बच्चों की पुकार सुन लें और नक्सलियों का दिल द्रवित हो जाए। आखिर इससे किसी को क्या मिलेगा।

रविवार को लखीसराय के कजरा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों ने चार पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया था। बंधक बनाए गए पुलिसकर्मियों में रुपेश कुमार सिन्हा (बेतिया), अभय यादव (बेगूसराय), एहतेशाम खान (मांडर, रांची) तथा लुकस टेटे (सिमडेगा, झारखंड) शामिल थे। शुक्रवार को लुकस का शव जंगल में पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+