दिल्ली में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर बैठक
दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (डीजीएएचएस) और नगर निगम के अधिकारियों ने एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई है। इस दौरान इस मच्छरजनित बीमारी पर काबू पाने के उपायों पर चर्चा की जाएगी।"
दिल्ली नगर निगम के अनुसार गुरुवार को डेंगू के 67 नए मामले सामने आए थे। इसके साथ ही इस बीमारी की चपेट में आने वालों की संख्या बढ़कर 1,081 तक पुहंच गई है। दिल्ली में अब तक इस बीमारी से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
दिल्ली नगर निगम के सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान डेंगू पर काबू पाने के तरीकों जैसे राष्ट्रमंडल खेलों के सभी प्रशिक्षण व खेल स्थलों पर विशेष रंगहीन पेंट, सिंथेटिक पाइरेथ्रोएड के इस्तेमाल को लेकर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक तौर पर अक्षरधाम मंदिर के पास खेल गांव की दीवारों पर यह पेंट किया गया था और इसके अच्छे नतीजे सामने आए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications