'सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ना चाहते हैं नक्सली'
लुकस टेटे नाम के पुलिसकर्मी का शव शुक्रवार को जंगलों में पाए जाने के बाद गृह मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "यह एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति है। यह सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने का प्रयास है।"
नक्सलियों ने एक दिन पहले पुलिस इंस्पेक्टर अभय कुमार यादव की हत्या का दावा किया था। उनके कब्जे में रुपेश कुमार सिन्हा और एहतेसाम खान नाम के पुलिसकर्मी भी हैं।
अधिकारी ने कहा कि बंधक संकट से निपटने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय राज्य सरकार को कोई भी मदद देने को तैयार है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इस वर्ष के अंत में बिहार में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्य की कानून और व्यवस्था पर नजर रखे हुए है। शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए नक्सल प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications