इंदौर के चिड़ियाघर में आएगी जंगली बिल्ली
कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय के प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने शुक्रवार को आईएएनएस को बताया कि आगामी एक पखवाड़े के भीतर जंगली बिल्ली के जोड़े को लाने की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके लिए चिड़ियाघर में भी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
यादव ने बताया कि चिड़ियाघर में जंगली बिल्ली को रखने के लिए पिंजरा भी है। इसके पहले भी एनीमल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत औरंगाबाद से सफेद बाघ लाए गए थे। उसके बदले में इंदौर चिड़ियाघर से औरंगाबाद मगरमच्छ भेजे गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications