राहुल ने सुनी लोगों की समस्याएं

अमेठी, 3 सितंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने अमेठी के अपने तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन शुक्रवार को स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनीं।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "कांग्रेस महासचिव ने मुंशीगंज अतिथि गृह में शुक्रवार को संसदीय क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए करीब 1,500 ग्रामीणों का दुख-दर्द सुना।"

सिंह के मुताबिक लोगों ने बिजली, सड़क, पानी, शिक्षा एंव स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित अपनी समस्याओं से कांग्रेस महासचिव को अवगत कराया। राहुल ने एक-एक करके सबकी समस्याओं को ध्यान से सुना और उनका हरसंभव समाधान करने का वायदा किया।

सिंह ने कहा कि समस्याएं सुनने के बाद राहुल ने ग्रामीणों से उनके गांव में चल रही केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में जानकारी ली। ज्यादातर लोगों की तरफ से योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायतें की गईं। इससे पहले राहुल ने सुबह स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक की।

प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस महासचिव को मुंशीगंज स्थित संजय गांधी अस्पताल का दौरा करना है। वह गांवों का औचक भ्रमण भी कर सकते हैं। राहुल शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

दौरे के दूसरे दिन गुरुवार रात को राहुल एक महिला की हत्या के मामले में मुसाफिरखाना थाने पहुंचे और वहां के पुलिस अधिकारियों को निर्धारित समय के अंदर जांच पूरी करने के निर्देश दिए। इससे पहले गौरीगंज कस्बे में राहुल ने भारतीय संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की 3जी मोबाइल सेवाओं का लोकार्पण किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+