खाद्य महंगाई की दर बढ़कर 10.86 प्रतिशत हुई
नई दिल्ली, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। देश की खाद्य महंगाई की दर 21 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में बढ़कर 10.86 प्रतिशत हो गई। इससे पहले हफ्ते में खाद्य महंगाई की दर 10.05 प्रतिशत थी।
वाणिज्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार ईंधन और प्राथमिक वस्तुओं के समूह की महंगाई में भी वृद्धि हुई है।
ईंधन सूचकांक दो हफ्तों तक 12.57 प्रतिशत पर स्थिर रहने के बाद बढ़कर 12.71 प्रतिशत हो गया।
प्राथमिक वस्तुओं का सूचकांक भी 14.75 प्रतिशत से बढ़कर 15.19 प्रतिशत हो गया।
खाद्य सूचकांक की प्रमुख वस्तुओं में पिछले 52 सप्ताह के दौरान आया उतार-चढ़ाव निम्नलिखित है :
अनाज : 6.76 प्रतिशत
चावल : 8.05 प्रतिशत
गेहूं : 7 प्रतिशत
दालें : 14.12
सब्जियां : (-) 9.9 प्रतिशत
फल : 9.27 प्रतिशत
दूध : 18.22 प्रतिशत
आलू (-) 51.25 प्रतिशत
प्याज (-) 8.97 प्रतिशत
जारी आंकड़ों के अनुसार देश की मुद्रास्फीति दर जुलाई में 9.97 प्रतिशत रही।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के इस महीने मौद्रिक नीति की समीक्षा करने की उम्मीद है, इसमें महंगाई को देखते हुए महत्वपूर्ण ब्याज दरों में फिर वृद्धि हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications