पेशावर में विस्फोट, 2 पुलिसकर्मी घायल (लीड-1)
इस्लामाबाद, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पेशावर शहर में शुक्रवार को एक शक्तिशाली बम विस्फोट में एक पुलिस वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जबकि दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।
'डॉन' के मुताबिक अचिनि बाला इलाके में रिंग रोड पर विस्फोट में पुलिस वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी।
उल्लेखनीय है कि लाहौर में बुधवार को हुए विस्फोट में 35 लोग मारे गए थे। पहला विस्फोट लाहौर के लोवर मॉल इलाके में कर्बला गामे शाह के निकट हुआ जबकि दूसरा और तीसरा विस्फोट भट्टी चौक के निकट हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications