राजस्थान विधानसभा में हंगामा
विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत ने प्रश्नकाल के शुरू होते ही सदन को सूचित किया कि भाजपा विधायक राजेंद्र राठौर और ओम बिड़ला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अध्यक्ष की इस सूचना पर विपक्षी सदस्यों ने सदन में जमकर नारेबाजी की और लगभग 20 मिनट तक प्रश्नकाल भारी शोर-शराबे के बीच ही चला। बाद में अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।
सरपंचों के आंदोलन के समर्थन में राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा विधायक विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर सदन में आए।
इस बीच, सरपंचों के विधानसभा की तरफ कूच करने के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने गुरुवार रात को ही सैकड़ों सरपंचों को हिरासत में ले लिया। विधानसभा के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि राज्य भर से सरपंचों के आगमन को दखते हुए जयपुर आने वाले सभी मार्गो पर कड़ी नाकेबंदी की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications