स्पेन में 110,000 से अधिक कंपनियां बंद
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार जिन कंपनियों में छह से लेकर 50 तक कर्मचारी थे, उन कंपनियों को सबसे अधिक झटका लगा है। ऐसी 47,835 कंपनियां बंद हुईं हैं। दो से पांच कर्मचारियों वाली अन्य 39,708 कंपनियां बंद हुईं हैं।
बहरहाल जनवरी 2008 से जुलाई 2010 के बीच 500 से अधिक कर्मचारियों वाली 96 कंपनियां बढ़ी हैं।
सामाजिक सुरक्षा ब्यूरो में इस वर्ष फरवरी तक कुल 33,332 कंपनियां दर्ज हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications