इंडोनेशिया में ज्वालामुखी ने फिर उगली राख
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक उत्तरी सुमात्रा प्रांत के माउंट सिनाबंग में स्थित जवालामुखी लगभग 400 वर्ष बाद पहली बार गत सोमवार को सक्रिय हुआ। इसके बाद कम से कम 30,000 लोगों को अस्थाई शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 10,000 लोग अपने गावों में फसल उगाने के लिए लौट चुके थे, तभी ज्वालामुखी फिर सक्रिय हो गया।
ज्वालामुखी से काला धुआं निकल रहा है और चट्टानें टूटने की आवाजें आठ किलोमीटर दूर तक सुनाई दे रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि स्थानीय अधिकारियो को ग्रामीणों को वहां से हटाने की सलाह दी गई है।
गौरतलब है कि इंडोनेशिया में लगभग 500 ज्वालामुखी हैं, इनमें से तकरीबन 130 अभी तक सक्रिय हैं। 69 ज्वालामुखी खतरनाक माने जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications