मप्र में स्वाइन फ्लू पीड़ितों की संख्या 105 हुई
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार को मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद 13 नए मरीजों में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है, जिसके बाद राज्य में पीड़ित मरीजों की संख्या 92 से बढ़कर 105 हो गई है।
भोपाल में स्वाइन फ्लू से एक और मरीज की मौत होने से राज्य में अब तक 28 मरीजों की मौत हो चुकी है। भोपाल में 10, इंदौर में 12, जबलपुर में पांच व ग्वालियर में एक मरीज की मौत स्वाइन फ्लू से हो चुकी है।
आधिकारिक तौर पर मिली जानकारी के मुताबिक अब तक 266 नमूनों को जांच के लिए भेजा गया था जिनमें से 105 में एच1 एन1 वायरस की पुष्टि हुई है, जिनमें से 63 की हालत गंभीर बनी हुई है। 108 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications