पश्चिमी तट में इजरायली नागरिकों पर हमला
तेल अवीव, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। पिछले 48 घंटों के भीतर फिलीस्तीनी आतंकवादियों ने गुरुवार रात को पश्चिमी तट की यहूदी बस्तियों पर तीसरी बार हमला किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार लगातार हमलों को वाशिंगटन में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और फिलीस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के बीच शुरू हुई सीधी वार्ता को कमतर करने के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
इजरायली सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि ताजा गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ।
मंगलवार को आतंकवादियों के हमले में चार इजरायली सैनिक मारे गए थे और बुधवार को हुए हमलों में दो सैनिक घायल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications