लखीसराय जंगल से पुलिसकर्मी का शव बरामद (लीड-1)
ग्रामीणों के अनुसार शव के पास नक्सलियों का एक पर्चा भी मिला है। इसमें कहा गया है कि यह शव बंधक बनाए गए एक हवलदार का है। अगर सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो शेष तीन बंधकों का भी यही अंजाम होगा।
प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार शव पर लुंगी और शर्ट है तथा एक पैर में जूता है। पुलिस ने इसकी पुष्टि करने से इंकार किया है।
उल्लेखनीय है कि प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के मुंगेर-जमुई-लखीसराय जोन के स्वयंभू प्रवक्ता अविनाश ने गुरुवार शाम स्थानीय चैनलों के सामने दावा किया था कि बंधक बनाए गए चार पुलिसकर्मियों में से एक सहायक पुलिस निरीक्षक एवं मानिकपुरा थाना के प्रभारी अभय कुमार यादव की जन अदालत में हत्या कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications