'पीटने से हुई भारतीय दुकानदार की मौत'
सिंह की दुकान पर कुछ लुटरों ने धावा बोला था। विरोध करने पर लुटेरों ने उनकी जमकर पिटाई कर दी थी।
अभियोजक एड्रियन वाटरमैन ने ब्राडफोर्ड क्राउन अदालत को गुरुवार को बताया कि गुरमेल सिंह (63 वर्ष) वर्ष 1963 में भारत से आकर यहां बस गए थे। सिंह की मौत सिर पर शराब की बोतलों से वार किए जाने के कारण हुई।
वाटरमैन ने अदालत को बताया कि पश्चिम यार्कशायर में हडरस्फीड इलाके में स्थित सिंह की दुकान पर चार युवकों ने हमला किया था। सिंह ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो लुटेरों ने उन पर बोतलों से हमला कर दिया।
इंडो-एशियनइ न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications