चीन में भूस्खलन में 12 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के बाद लोंगयांग जिले के हेडोंग गांव से बचाव दल ने 23 लोगों को सुरक्षित बचा लिया है।
भूस्खलन बुधवार को रात 10.20 बजे हुआ जिसमें 21 परिवारों के 71 लोग फंसे हुए हैं।
मलबे में दबे लोगों को बचाने के लिए 1,000 से अधिक लोग लगाए गए हैं जबकि 120 स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने में लगे हुए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications