मेक्सिको की खाड़ी में तेल कुएं में विस्फोट, 13 बचाए गए
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सभी 13 कर्मचारियों ने तेल कुएं को छोड़ दिया था और समुद्र में तैर रहे थे। बाद में तटरक्षकों ने उनको बचाया।
सभी कर्मचारियों को जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।
तेल कुएं की मालिक मेरीनर एनर्जी ने आंरभ में कहा कि लुइसियाना तट से करीब 150 किलोमीटर दूर स्थित कुएं के पास समुद्र में तेल फैला है लेकिन तटरक्षकों के अनुसार पानी में तेल फैलने का प्रमाण नहीं मिला है।
लुइसियाना के गर्वनर बॉबी जिंदल ने कहा कि जिस कुएं में विस्फोट हुआ है उसके आसपास के क्षेत्र में छह अन्य कुओं को बंद कर दिया गया है।
मेक्सिको की खाड़ी में अप्रैल माह में एक तेल कुएं में विस्फोट से 11 कर्मचारी मारे गए थे और समुद्र में काफी अधिक तेल फैल गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications