अब्बास, नेतन्याहू एक वर्ष के भीतर शांति समझौते के लिए राजी
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मिचेल ने कहा कि विदेश विभाग में निजी मुलाकात के दौरान दोनों व्यक्ति तय समय सीमा के भीतर समझौता करने पर राजी हुए। पिछले दो वर्षो में इजरायल और फिलीस्तीन के राष्ट्राध्यक्षों के बीच यह पहली सीधी मुलाकात है।
अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने भी अब्बास और नेतन्याहू के साथ थोड़ी देर चर्चा की। इसके बाद अब्बास और नेतन्याहू ने सीधी बात की। उनके सहयोगियों ने 14-15 सितम्बर को अगले दौर की प्रस्तावित वार्ता पर अलग से चर्चा की।
मिचेल ने कहा कि वार्ता का स्थान अभी तय नहीं है लेकिन वार्ता मध्य पूर्व में ही कहीं होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications